घाट की सफाई में मशगूल हैं लोग

Published at :16 Nov 2015 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
घाट की सफाई में मशगूल हैं लोग

ठाकुरगंज : लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ आरंभ हो गया. इस मौके पर छठ व्रतियों ने महानंदा, मेंची, तथा चेंगा नदी के तट पर जाकर स्नान किया. तथा छठ माता की आराधना की. इसके उपरांत छठ व्रतियों ने कद्दू भात खाया . इसके बाद सोमवार को खरना मनाया जायेगा. उसके उपरांत […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ आरंभ हो गया. इस मौके पर छठ व्रतियों ने महानंदा, मेंची, तथा चेंगा नदी के तट पर जाकर स्नान किया. तथा छठ माता की आराधना की. इसके उपरांत छठ व्रतियों ने कद्दू भात खाया . इसके बाद सोमवार को खरना मनाया जायेगा.

उसके उपरांत बुधवार को अस्ताचगामी व गुरुवार को उदित हो रहे सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का महापर्व संपन्न होगा. लोगों की भारी भीड़, सूप, फल, मिट्टी के वर्तन के दुकानों में देखी गयी. उक्त सभी सामानों से ठाकुरगंज बाजार सज गया है. छठ के मधुर गीतों से पूरा शहर गूंजायमान हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन