KISHANGANJ जर्जर झूला बना खतरनाक, भातडाला पार्क में बच्चों की जान जोखिम में

Updated:
विज्ञापन
KISHANGANJ जर्जर झूला बना खतरनाक, भातडाला पार्क में बच्चों की जान जोखिम में

नगर का एकमात्र सार्वजनिक भातडाला पार्क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज( किशनगंज ) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट KISHANGANJ NEWS :

नगर का एकमात्र सार्वजनिक भातडाला पार्क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है. पार्क में लगे झूले पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जिससे यहां खेलने आने वाले बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.झूले का ऊपरी ढांचा टेढ़ा हो गया है, लोहे के पाइप जंग खाकर कमजोर पड़ चुके हैं, जबकि बैठने वाली सीट भी टूट-फूट की हालत में है. कई स्थानों पर उपकरण पूरी तरह निष्क्रिय हो चुके हैं और घास-झाड़ियों के बीच बेकार पड़े हैं.बताते चलें कि वर्ष 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत इस पार्क के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया गया था. बाद में 2021 में राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार पार्क का जिम्मा वन विभाग को सौंप दिया गया.स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग पिछले पांच वर्षों से पार्क का रखरखाव कर रहा है और प्रवेश शुल्क भी वसूला जाता है, लेकिन बच्चों के खेल उपकरणों की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.लोगों का कहना है कि लंबे समय से खराब पड़े झूलों की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे ये अब खतरनाक रूप ले चुके हैं. बच्चों के खेलने का यह एकमात्र साधन होने के बावजूद इसकी अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है.स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने और पार्क की समुचित देखरेख सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन