पटाखा फोड़ते समय बरतें सावधानी

Published at :11 Nov 2015 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
पटाखा फोड़ते समय बरतें सावधानी

किशनगंज : दीपावली प्रकाश का पर्व है. खुशियों का त्योहार है. खास कर बच्चे इस त्योेहार को लेकर अति उत्साहित रहते हैं, ढेर सारे पटाखे फोड़ते हैं. परंतु थोड़ी सी असावधानी या लापरवाही हमें परेशानी में डाल सकता है. हमारी खुशियों पर पानी फेर सकता है. इसलिए बच्चों के पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतना चाहिए. […]

विज्ञापन

किशनगंज : दीपावली प्रकाश का पर्व है. खुशियों का त्योहार है. खास कर बच्चे इस त्योेहार को लेकर अति उत्साहित रहते हैं, ढेर सारे पटाखे फोड़ते हैं. परंतु थोड़ी सी असावधानी या लापरवाही हमें परेशानी में डाल सकता है. हमारी खुशियों पर पानी फेर सकता है. इसलिए बच्चों के पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतना चाहिए.

क्या-क्या सावधानियां बरतना चाहिए: बच्चों को हमेशा फुलझड़ी, चरखी के अलावे कम क्षमता वाले अनार, रॉकेट आदि पटाखे ही फोड़ने को दे. बच्चों को कभी अकेला पटाखा फोड़ने नही दें. उसके साथ घर के बड़े लोग साथ रहें. पटाखे को कभी हाथ में रख कर न जलायें. अनार को जमीन पर रख कर जलायें. रॉकेट छोड़ते समय ध्यान रखें कि रॉकेट का मुंह ऊपर व सीधी हो. पटाखा के पलीते में आग लगाने के बाद कुछ पटाखे निष्क्रिय हो जाते हैं.
उन पटाखों को कभी भी दुबारा फोड़ने के प्रयास नहीं करनी चाहिए. पटाखा नहीं जलने पर हम उसे फोड़ने के प्रयास में उसके नजदीक जाते हैं या हाथ में लेते हैं तभी पटाखा फूट जाता है और दुर्घटना हो जाती है. पटाखे फोड़ते समय आसपास पानी की व्यवस्था जरूर रखें, ढीले ढाले व पॉलिस्टर कपड़े का इस्तेमाल न करें.
दुर्घटना होने पर क्या करें: वरिष्ठ चिकित्सक डा अनवार आलम कहते हैं कि पटाखे से जलने पर तुरंत साफ व ठंडे पानी से जले हुए जगह को धो लेने चाहिए. कुछ देर ठंडे पानी में जले जगह को डुबोकर रखना चाहिए. यदि घर में जलने के उपचार वाले मलहम न हो तो उसे लगा कर चिकित्सक की राय लेनी चाहिए.
आवश्यक टेलीफोन नंबर
फायर स्टेशन 06456-222722
थाना 06456-222677
बिजली विभाग 06456-222712
जिला नियंत्रण कक्ष 100, 06457-222677
सिविल सर्जन 9470003399
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन