नि:शक्तों से मतदान करने की प्रशासन ने की अपील

किशनगंज : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप के नोडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने नि:शक्तों से मिल कर उन्हें मतदान में भाग लेने का अनुरोध किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अनिमेष कुमार पराशर द्वारा नि:शक्तों के नाम जारी अपील पत्र की प्रति उन्हें सौंपी. नि:शक्तों के नाम जारी अपील पत्र में डीएम ने उन्हें […]
किशनगंज : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप के नोडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने नि:शक्तों से मिल कर उन्हें मतदान में भाग लेने का अनुरोध किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अनिमेष कुमार पराशर द्वारा नि:शक्तों के नाम जारी अपील पत्र की प्रति उन्हें सौंपी. नि:शक्तों के नाम जारी अपील पत्र में डीएम ने उन्हें अवश्य ही मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि नि:शक्त मतदाता मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान कर सके.
इसलिए उनकी मदद के लिए प्रत्येक बूथ पर नि:शक्त मतदाता मित्र तैनात रहेंगे. उन्होंने नि:शक्तों से कहा कि आप मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान करेंगे. इसे अन्य सामान मतदाता को प्रेरणा मिलेगी और वे भी घर से निकल कर मतदान केंद्र पहुंचेंगे और अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अनिल यादव भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










