बिहार का होगा कायाकल्प

Published at :31 Oct 2015 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार का होगा कायाकल्प

छत्तरगाछ : अभिनेत्री सह भाजपा सांसद हेमामालिनी ने पोठिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दलुआहाट में राजग के भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह के समर्थन में संबोधित करते हुए कहा कि भारत नमो के नेतृत्व में आगे जा रहा है तथा बिहार पीछे क्यों जा रहा है. आप सभी को सोचना चाहिए. क्या आप फिर उसे ही वोट […]

विज्ञापन

छत्तरगाछ : अभिनेत्री सह भाजपा सांसद हेमामालिनी ने पोठिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दलुआहाट में राजग के भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह के समर्थन में संबोधित करते हुए कहा कि भारत नमो के नेतृत्व में आगे जा रहा है तथा बिहार पीछे क्यों जा रहा है. आप सभी को सोचना चाहिए. क्या आप फिर उसे ही वोट देंगे जो बिहार में जंगलराज लाने की लड़ाई लड़ रहा है. पूरे देश में विकास हो रहा है, तो बिहार में क्यों नहीं हो रहा है.

हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का कहना है कि बिहार के विकास के बिना भारत का विकास संभव नहीं है. उन्होंने बिहार में बदलाव आना चाहिए. बहुत हो गया आप लोगों के साथ खिलवाड़, राजनीति के लोगों ने आप लोगों को पिछड़ा, अति पिछड़ा बना कर रखा है. आप लोग एनडीए गंठबंधन के प्रत्याशी को जिताये. भाजपा ही आपके जीवन में खुशहाली लायेगी. उन्होंने उपस्थित हजारों की भीड़ को एडवांस में दीपावली की शुभकामनाएं दी. इससे पहले भाजपा के पूर्व विधायक सिकंदर सिंह,

भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह ने भी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर मुखिया रोबिन शर्मा, मुकूल सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मो जहांगीर आलम, कार्यकर्ता निरंजन नंदन पांडे, लक्ष्मण सिंह, मनोज सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष वीर सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

बेताब दिखी भीड़
हेमामालिनी को सुनने के लिए उनकी एक झलक पाने के लिए सभा स्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी थी. उन्हें करीब से देखने के लिए लोग उत्सक थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन