एक कुदाल की खातिर गयी दो मजदूरों की जान

Published at :13 Jun 2015 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
एक कुदाल की खातिर गयी दो मजदूरों की जान

ठाकुरगंज : निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में घुसे दो मजदूरों की मौत दम घुटने से हो गयी, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. गंभीर रूप से घायल मजदूर को किशनगंज रेफर कर दिया गया. घटना नगर पंचायत के मल्लाहपट्टी मोहल्ले की है. संजय […]

विज्ञापन
ठाकुरगंज : निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में घुसे दो मजदूरों की मौत दम घुटने से हो गयी, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. गंभीर रूप से घायल मजदूर को किशनगंज रेफर कर दिया गया. घटना नगर पंचायत के मल्लाहपट्टी मोहल्ले की है.
संजय साहा के घर में शुक्रवार को शौचालय की नयी टंकी का निर्माण हो रहा था. इस दौरान टंकी के अंदर कुदाल गिर गया. निकालने के क्रम में लोधाबाड़ी निवासी अजय सदा नीचे निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में उतरा, तो वहीं बेहोश हो कर गिर गया.
उसे बचाने के लिए नीचे उतरे उसकी साथ गांधी नगर निवासी अजरुन पासवान भी बेहोश हो गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. एक स्थानीय युवक अपने मुंह पर गमछा बांध कर 20 फीट गहरी टंकी में उतरा. उसने मजदूरों के कमर में रस्सी बांधा व बारी-बारी से दोनों को बाहर निकाला, जिन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया. उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
घटनास्थल पर मिस्त्री का काम कर रहा गांधी नगर निवासी कन्हैया पासवान की हालत भी नाजुक बतायी जाती है. ठाकुरगंज हॉस्पिटल में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं रहने के कारण लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसे किशनगंज रेफर कर दिया गया.
घटना के बाद हॉस्पिटल में पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, पूर्व मुख्य पार्षद नवीन यादव, प्रमुख प्रतिनिधि गुलाम हसनैन, उप मुख्य पार्षद कृष्णा सिन्हा पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन