जायसवाल प्लाइवुड के कर्मी से 1.80 लाख लूटे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2015 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

फारबिसगंज: स्थानीय सदर रोड स्थित जायसवाल प्लाइवुड के कर्मी से अपराधियों ने 1.80 हजार रुपये अपराधियों ने लूट लिया. घटना सुभाष चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के पास घटी. संस्थान के कर्मी रवींद्र महतो पिता स्व राम सेवक महतो, जो पावर हाउस वार्ड संख्या नौ के निवासी हैं, गुरुवार को संस्थान का रुपये […]
विज्ञापन
फारबिसगंज: स्थानीय सदर रोड स्थित जायसवाल प्लाइवुड के कर्मी से अपराधियों ने 1.80 हजार रुपये अपराधियों ने लूट लिया. घटना सुभाष चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के पास घटी. संस्थान के कर्मी रवींद्र महतो पिता स्व राम सेवक महतो, जो पावर हाउस वार्ड संख्या नौ के निवासी हैं, गुरुवार को संस्थान का रुपये से भरा थैला लेकर सुभाष चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने आये थे. बैंक में जाने से पूर्व वे बगल में स्थित एचडीएफसी बैंक व एटीएम में गये. एटीएम से बाहर निकलने पर मोबाइल पर बात करने लगे. इसी दौरान रुपये से भरा थैला अपराधियों ने छिन लिया और फरार हो गये.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस : घटना की सूचना पर प्रतिष्ठान के मालिक सह नप के मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल वार्ड पार्षद राजा अलि, राजकुमार अग्रवाल, कृष्णदेव भगत, चंद्रनाथ चंदन, कुंदन सिंह, मटियारी के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप देव, अरुण सिंह, पवन मिश्र, बैंक व घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित कर्मी से घटना की जानकारी ली.
जबकि बीओआइ शाखा प्रबंधक भानु कुमार देव ने भी मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला. इधर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, अनि हरेंद्र कुमार, टाइगर मोबाइल के जवान घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित व स्थानीय लोगों से घटना के संदर्भ में जानकारी ली. पीड़ित ने पुलिस को भी बताया कि थैला अपराधियों ने कब और कैसे छीना उन्हें पता तक नहीं चल पाया. पुलिस एचडीएफसी के एटीएम, बैंक के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को भी खंगालने में जुटी है.
पीड़ित कर्मी यह भी नहीं बता रहा है कि रुपये से भरा थैला कैसे गायब हुआ. पुलिस मामले को खंगालने में लगी है. जल्दी ही मामले का उद्भेदन कर लिये जाने की बात थानाध्यक्ष ने कही.
मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष, फारबिसगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










