किशनगंज पहुंचे शाहनवाज हुसैन, कहा तेजी से बढ़ रहा है अपराध

किशनगंज: लालू-नीतीश राज में किशनगंज सहित पूरे सूबे में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. जंगल राज टू में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है. अपराधी निडर होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं. ये बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कही. गुरूवार को […]
दिन दहाड़े बैंक डकैती, चोरी,लूट, हत्या की घटनाएं घटित हो रही है और पुलिस अधिकारी फोटो खिंचवाने में मस्त है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें सत्ताधारी लोगों का संरक्षण प्राप्त है. उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में भाजपा, लोजपा और रालोसपा गठबंधन की सरकार बननी तय है. श्री हुसैन ने कहा कि अभी लालू और नीतीश का शीत युद्ध चल रहा है. इन दोनों की महत्वाकांक्षा है किसी तरह से सत्ता पाना. उन्होंने कहा कि दोनों एक होकर लड़ेंगे तब भी हारेंगे और मिलकर लड़ेंगे तो हम हरायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










