नये जलमार्ग में महानंदा व कोसी भी

Published at :06 Apr 2015 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
नये जलमार्ग में महानंदा व कोसी भी

किशनगंज: सीमांचल की महानंदा और कोशी नदी को अंतर्देशीय जलमार्गो में शामिल करने पर केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाज रानी मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व अररिया के सांसद तस्लीम उद्दीन ने कहा कि राष्ट्रीय जलमार्ग के सौजन्य से जलमार्ग पर बनने वाले टर्मिनल को रेल व […]

विज्ञापन
किशनगंज: सीमांचल की महानंदा और कोशी नदी को अंतर्देशीय जलमार्गो में शामिल करने पर केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाज रानी मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व अररिया के सांसद तस्लीम उद्दीन ने कहा कि राष्ट्रीय जलमार्ग के सौजन्य से जलमार्ग पर बनने वाले टर्मिनल को रेल व सड़क मार्गो से जोड़कर इन्हें मल्टी मोडल यातायात प्रणाली का हिस्सा बनाया जा सकता है.

खासकर सीमांचल जैसे पिछड़े इलाके में जलमार्ग बनने से यातायात को बढ़ावा मिलने से परिवहन लागत में खासी कमी आएगी और रोजगार का भी सृजन होगा.

श्री तस्लीम ने कहा कि मेरे अथक प्रयास के बाद महानंदा और कोसी नदी को जलमार्ग बनाने का रास्ता प्रशस्त हो सका है. श्री तस्लीम ने बताया कि अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष ने भी महानंदा और कोसी नदी को परियोजना में शामिल करने की बात स्वीकारी है. दोनों नदियों में भारतीय अन्तरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से सर्वे का कार्य जल्द प्रारंभ कर दिया जायेगा. श्री तस्लीम ने बताया कि गंगा जलमार्ग का विकास योजना के तहत भागलपुर, साहेबगंज समेत कई जगहों पर टर्मिनल बनेगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री तस्लीमउद्दीन ने कहा कि जल परिवहन शुरू हो जाने से जहां पूर्वाचल में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं जल परिवहन को भी आकर्षित करेगा. इसका फायदा अंतत: आमलोगों को ही मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन