देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले आरोपी को भेजा जेल

किशनगंज: किशनगंज थाना कांड संख्या 102/15 के अभियुक्तों को भादवि की धारा 372, 34 के तहत स्थानीय पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय बस स्टैंड निवासी एक नाबालिग की मां ने स्थानीय डुमरिया निवासी कृष्णा प्रसाद पिता रामेश्वर प्रसाद व उनकी पत्नी प्रीती देवी पर अपनी […]
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय बस स्टैंड निवासी एक नाबालिग की मां ने स्थानीय डुमरिया निवासी कृष्णा प्रसाद पिता रामेश्वर प्रसाद व उनकी पत्नी प्रीती देवी पर अपनी बेटी को नौकरी दिला देने का झांसा देकर बहला फुसला कर घर से भगा ले जाने तथा उसके जबरन देह व्यापार के धंधे में उतार देने का आरोप लगाया है.
परंतु युवती की अब तक सकुशल बरामदगी न होने से मामला फिलहाल पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बनता नजर आ रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. जिनकी जांच में पुलिस जुटी हुई है, बहुत जल्द पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










