समान काम के लिए मांगा समान वेतन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

पोठिया: वेतनमान, दक्षता परीक्षा में एक और मौका, पटना में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज व र्दुव्यवहार समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को नियोजित प्रखंड, पंचायत, नगर शिक्षक पैदल मार्च करते हुए प्लस टू प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय के प्रांगण पहुंचे और धरने पर बैठ गये. प्रखंड अध्यक्ष इकबाल […]
विज्ञापन
पोठिया: वेतनमान, दक्षता परीक्षा में एक और मौका, पटना में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज व र्दुव्यवहार समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को नियोजित प्रखंड, पंचायत, नगर शिक्षक पैदल मार्च करते हुए प्लस टू प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय के प्रांगण पहुंचे और धरने पर बैठ गये.
प्रखंड अध्यक्ष इकबाल की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें उपस्थित दर्जनों शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वेतनमान, एच्छिक स्थानांतरण तथा अन्य मुद्दों पर आवाज उठाई व सरकार द्वारा बार-बार वादा खिलाफी करने की निंदा की.
उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को शिक्षा मंत्री व संघ के द्वारा वार्ता होनी है. अगर इस वार्ता में वेतनमान हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठी तो संघ इस बार सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेगी. साथ ही दक्षता परीक्षा में दो बार फेल शिक्षकों को एक और मौका देने की मांग की. इस अवसर पर मो इकबाल, अशोक कामती, तारीक अनवर, विजय कुमार सुमन, आशीष राम, मिट्ठू कुमारी, नाजिया नसरीन, त्रिपुरारी पाठक, दुर्गेश मिश्र, ललन कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










