कार्यशाला में शिक्षकों को दी जानकारी

दिघलबैंक (किशनगंज): प्रखंड क्षेत्र के संकुल संसाधन केंद्र सह अध्ययन केंद्र कमाती में नियोजित शिक्षकों की डीएलएड, ओडीएल कार्यक्रम के तहत द्वितीय सत्र की छह दिवसीय कार्यशाला चल रही है. कार्यशाला के पांचवें दिन गुरुवार को साधन सेवी अवधेश कुमार झा ने अंग्रेजी के शिक्षण शास्त्र विषय पर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी. प्रशिक्षण में […]
दिघलबैंक (किशनगंज): प्रखंड क्षेत्र के संकुल संसाधन केंद्र सह अध्ययन केंद्र कमाती में नियोजित शिक्षकों की डीएलएड, ओडीएल कार्यक्रम के तहत द्वितीय सत्र की छह दिवसीय कार्यशाला चल रही है. कार्यशाला के पांचवें दिन गुरुवार को साधन सेवी अवधेश कुमार झा ने अंग्रेजी के शिक्षण शास्त्र विषय पर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी.
प्रशिक्षण में मौजूद कुल 55 शिक्षक शिक्षिकाएं ने पूरी रूचि के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. स्टडी को ऑडिटर दिलीप कुमार साह ने बताया कि यह प्रशिक्षण सह कार्यशाला राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो दो साल तक चलेगा. छह दिवसीय कार्यशाला के उपरांत साप्ताहिक वर्ग संचालित होगा.
इस अवसर पर साधन सेवी वली आजम, राजेश्वरी कुमारी, मरगुब आलम के अलावे प्रतिभागी मोती लाल कर्मकार, राजेश झा, राम बाबू साह,प्रियंका कुमारी, मोनी कुमारी, रूबी कुमारी, अनुपम वंदना सहित सभी प्रतिभागी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










