किशनगंज में हो रहा कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Mar 2015 10:36 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज . एक ओर जहां बिहार अन्य हिस्सों में मैट्रिक की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी द्वारा नकल करने एवं अभिभावक भी नकल करवाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाने को तैयार रहते हैं. जिसके कारण बिहार की किरकिरी हो रही है. वहीं किशनगंज में कदाचारमुक्त परीक्षा हो रही है. न तो अभिभावक अपने […]
विज्ञापन
किशनगंज . एक ओर जहां बिहार अन्य हिस्सों में मैट्रिक की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी द्वारा नकल करने एवं अभिभावक भी नकल करवाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाने को तैयार रहते हैं. जिसके कारण बिहार की किरकिरी हो रही है. वहीं किशनगंज में कदाचारमुक्त परीक्षा हो रही है.
न तो अभिभावक अपने बच्चे के कदाचार करवाने के लिए एड़ी चोटी एक करते हैं न ही परीक्षार्थी नकल करने में अभिरूचि रखते हैं. जिले में कुल लगभग 10 हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा संचालन के लिए जिला मुख्यालय में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
क्या कहते हैं डीएम .जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि जितनी शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा इस जिले में होती है, इससे लगता है ही नहीं कि किशनगंज जिला बिहार का ही हिस्सा है. इसके लिए उन्होंने यहां के परीक्षार्थी एवं अभिभावक की भूरि-भूरि प्रशंसा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










