डॉ दिलीप होंगे गौरव सम्मान से सम्मानित

Published at :23 Mar 2015 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ दिलीप होंगे गौरव सम्मान से सम्मानित

किशनगंज. योग मनोविज्ञान शोध एवं सेवा संस्थान, बौद्ध बिहार, रतनमाला, बगहा ने आगामी बुद्ध जयंती के मौके पर स्थानीय विधान पार्षद सह एमजीएम कॉलेज के निदेशक डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को मानवता की सेवा के लिए सदा प्रयत्नशील रहने को ले वर्ष 2015-16 का चक्रवर्ती प्रियदर्शी सम्राट अशोक के नाम गौरव सम्मान से सम्मानित करने […]

विज्ञापन

किशनगंज. योग मनोविज्ञान शोध एवं सेवा संस्थान, बौद्ध बिहार, रतनमाला, बगहा ने आगामी बुद्ध जयंती के मौके पर स्थानीय विधान पार्षद सह एमजीएम कॉलेज के निदेशक डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को मानवता की सेवा के लिए सदा प्रयत्नशील रहने को ले वर्ष 2015-16 का चक्रवर्ती प्रियदर्शी सम्राट अशोक के नाम गौरव सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है. यह जानकारी संस्थान के संयोजक जय नारायण भारती ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी.

मौके पर कई ख्याति प्राप्त शिक्षाविद्, चिंतक, चिकित्सक आदि के साथ साथ कई अन्य विद्वान उपस्थित रहेंगे. उन्होंने बताया कि इस मौके पर भगवान बुद्ध एवं उनका मध्यम मार्ग विषय पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा. इसमें उपस्थित लोग अपने-अपने विचार प्रकट करेंगे. इधर श्री जायसवाल को गौरव सम्मान से नवाजे जाने की सूचना शहरवासियों को मिलते ही उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गयी. इस बाबत स्थानीय लोग श्री जायसवाल को बधाई दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन