महिला ने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Published at :16 Mar 2015 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
महिला ने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

किशनगंज: किशनगंज-एनजेपी रेलखंड पर शनिवार की देर शाम धुमडांगी व बांसबाड़ी रेलवे स्टेशन के बीच एक 32 वर्षीय महिला ने अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी. अप बालुरघाट एक्सप्रेस के चालक व गार्ड द्वारा घटना की जानकारी निकटवर्ती स्टेशन को दिये जाने के बाद आरपीएफ व जीआरपी […]

विज्ञापन

किशनगंज: किशनगंज-एनजेपी रेलखंड पर शनिवार की देर शाम धुमडांगी व बांसबाड़ी रेलवे स्टेशन के बीच एक 32 वर्षीय महिला ने अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी. अप बालुरघाट एक्सप्रेस के चालक व गार्ड द्वारा घटना की जानकारी निकटवर्ती स्टेशन को दिये जाने के बाद आरपीएफ व जीआरपी अधिकारियों को घटना की जानकारी मिल सकी.

शनिवार देर शाम जब तक वे घटना स्थल पर पहुंचते तब तक जंगल की आग की तरह घटना की खबर इलाके में फैल चुकी थी व घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गयी थी. भीड़ द्वारा महिला व उसके बच्चे की शिनाख्त न किये जाने के कारण जीआरपी ने उन्हें अज्ञात मान पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

नहीं हो पायी शिनाख्त : अप बालुरघाट एक्सप्रेस के चालक ने बताया कि घटना के वक्त वह रेलवे लाइन से काफी सट कर चहल कदमी कर रही थी.

खतरे का अंदेशा देख ट्रेन के चालक ने कई बार हॉर्न बजा कर उसे चेतावनी दी थी, परंतु ट्रेन के नजदीक आते ही वह बच्चे का हाथ पकड़ कर रेलवे लाइन के ठीक बीच में चलने लगी थी. नतीजतन ट्रेन उसके चीथड़े उड़ाते हुए निकल गयी. घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जीआरपी महिला व बच्चे की शिनाख्त करने में नाकाम रही है. घटना की स्थिति को देख पुलिस यह मान कर चल रही है कि वह बच्च महिला का पुत्र होगा. वहीं घटना को लेकर आस-पड़ोस के इलाके में चर्चा जारी है. स्थानीय लोग घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन