बच्चे के साथ महिला ट्रेन के आगे कूदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2015 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : किशनगंज-एनजेपी रेल खंड पर शनिवार शाम धुमडांगी व बांसबाड़ी रेलवे स्टेशन के बीच 32 वर्षीय महिला ने पांच साल के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली. अप बालुरघाट एक्सप्रेस के चालक और गार्ड ने नजदीकी स्टेशन को खबर की. इसके बाद आरपीएफ व जीआरपी को जानकारी मिल सकी. […]
विज्ञापन
किशनगंज : किशनगंज-एनजेपी रेल खंड पर शनिवार शाम धुमडांगी व बांसबाड़ी रेलवे स्टेशन के बीच 32 वर्षीय महिला ने पांच साल के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली. अप बालुरघाट एक्सप्रेस के चालक और गार्ड ने नजदीकी स्टेशन को खबर की. इसके बाद आरपीएफ व जीआरपी को जानकारी मिल सकी.
शनिवार देर शाम जब जीआरपी और आरपीएफ अधिकारी वहां पहुंचे तब तक भारी भीड़ लग गयी. लाश की शिनाख्त न हो सका. जीआरपी ने अज्ञात मान पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ट्रेन के चालक ने बताया कि महिला रेलवे लाइन से काफी सट कर चल रही थी. खतरा देख कई बार हॉर्न बजाया. लेकिन महिला ने उसे अनसुना कर बच्चे के साथ पटरी पर चलने लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










