असामाजिक तत्वों ने चाय की दुकान में लगायी आग

Published at :13 Mar 2015 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने चाय की दुकान में लगायी आग

किशनगंज: स्थानीय सदर अस्पताल में बुधवार देर रात्रि उस वक्त अफरा तफरी मच गयी. जब कुछ असामाजिक तत्वों ने अस्पताल के मुख्य द्वार के निकट अवस्थित लालदेव प्रसाद उर्फ लालू के चाय नास्ता की दुकान में आग लगा दी. आग की उंची लपटों को देख अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मियों को खतरे का आभास हुआ […]

विज्ञापन
किशनगंज: स्थानीय सदर अस्पताल में बुधवार देर रात्रि उस वक्त अफरा तफरी मच गयी. जब कुछ असामाजिक तत्वों ने अस्पताल के मुख्य द्वार के निकट अवस्थित लालदेव प्रसाद उर्फ लालू के चाय नास्ता की दुकान में आग लगा दी.

आग की उंची लपटों को देख अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मियों को खतरे का आभास हुआ तथा उन लोगों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अस्पताल में भर्ती रोगियों के परिजनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद जैसे तैसे आग पर काबू पा लिया.

इधर घटना को लेकर गुरुवार को शहर में चर्चा का बाजार गर्म रहा. इस मौके पर स्थानीय लोगों ने स्थानीय प्रशासन से सदर अस्पताल के निकट सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा शराब पीकर उद्यम मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन