गोलीबारी के आरोपी जवान की सीमावर्ती इलाके में तलाश

किशनगंज: गत मंगलवार रात्रि पश्चिम बंगाल के मालदा के निकट भारत बांग्लादेश सीमा पर शराब के नशे में बीएसएफ जवान द्वारा अपने ही चार सहकर्मियों को अपनी स्वचलित रायफल से गोली मार कर फरार होने तथा किशनगंज व आस पड़ोस के इलाके में छुपे होने की गुप्त सूचना के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ […]
फरार बीएसएफ जवान बसंत के मोबाइल लोकेशन के आधार पर स्थानीय पुलिस ने शहर के होटलों को खंगालने के साथ साथ बस स्टैंड, कैलटैक्स चौक, रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर चौकसी तेज कर दी. इस दौरान स्थानीय पुलिस ने स्थानीय जीआरपी व आरपीएफ के सौजन्य से शहर होकर गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों की भी व्यापक तलाशी ली. मालदा जोन के आइजी संदीप सालुंके ने बताया कि मंगलवार की सुबह बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के पांच जवान तैनात थे. इस दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद उत्पन्न हो गया.
तत्पश्चात नशे में मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी बसंत सिंह ने गुस्से में आकर अपने स्वचलित रायफल से अपने साथी जवानों पर फायर कर दिया. गोलीबारी में जहां हेड कांस्टेबल मूलचंद राम की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी वहीं 3 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनका इलाज मालदा स्थित प्राइवेट नर्सिग होम में चल रहा है. उन्होंने बताया कि मंगलवार अहले सुबह हुई गोलीबारी की घटना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे साथी जवानों ने घटना स्थल से फरार हो रहे बसंत सिंह को धर दबोचने की चेष्टा की परंतु वह उनकी आंखों में धूल झोंक कर फरार हो जाने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










