मिट्टी में दब कर दो बहनों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2015 11:28 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज: शहर से सटे पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर थाना अंतर्गत पड़ने वाले डांगी गांव में पोखर किनारे घरेलू कार्य के लिए मिट्टी निकालने गयी दो सगी बहनों के मौत मिट्टी में दब जाने से हो गयी. शनिवार देर शाम घटित घटना के बाद जहां घटना स्थल के आस पड़ोस का पूरा इलाका गमगीन हो गया […]
विज्ञापन
किशनगंज: शहर से सटे पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर थाना अंतर्गत पड़ने वाले डांगी गांव में पोखर किनारे घरेलू कार्य के लिए मिट्टी निकालने गयी दो सगी बहनों के मौत मिट्टी में दब जाने से हो गयी. शनिवार देर शाम घटित घटना के बाद जहां घटना स्थल के आस पड़ोस का पूरा इलाका गमगीन हो गया वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची ग्वालपोखर पुलिस ने मुस्कान 10 वर्ष व प्रवीण खातून 13 वर्ष पिता नईमुद्दीन के शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम हेतु इस्लामपुर अस्पताल भेज दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के वक्त मुस्कान अपनी बड़ी बहन प्रवीण के साथ गांव के निकट सुनसान स्थान पर स्थित तालाब किनारे मिट्टी निकाल रहे थे. इसी दरम्यान गड्ढे के ठीक ऊपर से मिट्टी का बड़ा हिस्सा टूट कर उन पर जा गिरा और वे मिट्टी के ढेर तले दब कर रह गयी. इधर काफी देर बाद भी जब दोनों बहने घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उनकी तलाश में पोखर किनारे पहुंचे परंतु दोनों बच्चियां उन्हें गायब मिली. घटना स्थल के निकट पड़ी मिट्टी भरी टोकरी व दोनों बहनों के चप्पलों को देख परिजनों को खतरे का आभास हुआ.
परिजनों ने आनन फानन में मिट्टी को हटाना प्रारंभ कर दिया. कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियां मिट्टी के ढेर तले दबी मिली. दोनों बच्चियां के जीवित रहने की आस में परिजन फौरन उन्हें गांव के ही एक चिकित्सक के पास ले गये. परंतु चिकित्सक द्वारा दोनों बहनों को मृत घोषित करते ही उनके बीच कोहराम मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










