नकली विदेशी शराब की फैक्टरी का हुआ उद्भेदन

Published at :07 Feb 2015 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
नकली विदेशी शराब की फैक्टरी का हुआ उद्भेदन

किशनगंज : किशनगंज पुलिस ने गुरुवार को एक शराब से भरी टाटा 407 ट्रक को किशनगंज बस स्टैंड के पास से जब्त किया व चालक को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की. चालक की निशानदेही पर सदर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आफताब अहमद टीम के साथ पश्चिम बंगाल के कानकी पहुंचे. कानकी पुलिस की मदद से सुर्जापुर […]

विज्ञापन

किशनगंज : किशनगंज पुलिस ने गुरुवार को एक शराब से भरी टाटा 407 ट्रक को किशनगंज बस स्टैंड के पास से जब्त किया व चालक को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की. चालक की निशानदेही पर सदर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आफताब अहमद टीम के साथ पश्चिम बंगाल के कानकी पहुंचे.

कानकी पुलिस की मदद से सुर्जापुर के पास बांसबाड़ी, बालुरबाद गांव से नकली विदेशी शराब फैक्टरी का उद्भेदन किया व भारी मात्र में जमीन के नीचे से नकली शराब को जब्त किया. इस दौरान तैयार विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब, विदेशी शराब की खाली बोतल, कई ब्रांडों के रैपर, बोतल के ढक्कन, काटरून, रैपर चिपकाने का केमिकल, बोतल में शराब भरने के यंत्र आदि बरामद किया है.

कानकी से अररिया जा रहा था ट्रक : सदर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आफताब अहमद के द्वारा जब्त ट्रक से 65 काटरून में 3120 बोतल विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब बरामद किये गये. नकली शराब लदे ट्रक के चालक मधेपुरा निवासी निरंजन साह ने बताया कि पश्चिम बंगाल स्थित कानकी के पास माल लोड कर अररिया ले जाया जा रहा था. ट्रक मधेपुरा के खुर्शीद नामकव्यक्ति का है जबकि पूर्णिया के किसी संतोष गुप्ता के नाम के व्यक्ति द्वारा शराब लोड कराया गया है. किशनगंज पुलिस ने बिना देरी किये चालक की निशानदेही पर कानकी थानाध्यक्ष अमिताभ मुखर्जी के सहयोग से छापेमारी की. फैक्टरी संचालक बबलू पिज्जस फरार हो गया.

सीमांचल व बंगाल के शहरों में खपाया जाता है शराब

किशनगंज सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि गैर प्रांत में अवैध अंगरेजी शराब का निर्माण किया जाता है और सीमांचल के अलावा पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों में इसे खपाया जाता है. उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है और किसी भी तरह से अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जायेगी. छापेमारी में किशनगंज थानाध्यक्ष के अलावे अवर निरीक्षक संतोष मंडल, कानकी थाना के एएसआइ अरुण सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन