अपहृता बरामद, आरोपित को जेल

Published at :06 Feb 2015 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृता बरामद, आरोपित को जेल

किशनगंज:जिले की पोठिया इलाके की बहुचर्चित सैरून खातून अपहरण कांड की गुत्थी पीड़िता की सकुशल बरामदगी के बाद सुलझा ली गयी है. आरोपित विश्वजीत पाहन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गुरुवार को पुलिस ने 164 का बयान व चिकित्सीय जांच के लिए पीड़िता को किशनगंज लायी. पंडारपुर पोठिया निवासी पीड़िता ने […]

विज्ञापन
किशनगंज:जिले की पोठिया इलाके की बहुचर्चित सैरून खातून अपहरण कांड की गुत्थी पीड़िता की सकुशल बरामदगी के बाद सुलझा ली गयी है. आरोपित विश्वजीत पाहन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गुरुवार को पुलिस ने 164 का बयान व चिकित्सीय जांच के लिए पीड़िता को किशनगंज लायी.

पंडारपुर पोठिया निवासी पीड़िता ने बताया कि विगत कई वर्षो से उसका प्रेम संबंध गांव के ही विश्वजीत पाहन पिता संटू पाहन से चल रहा था. दोनों शादी कर वैवाहिक जीवन व्यतीत करना चाहते थे,लेकिन समाज के साथ-साथ दोनों के परिजनों को उनका यह रिश्ता मंजूर नहीं था.

नतीजतन दोनों ने 12 दिन पूर्व भाग कर सिलीगुड़ी चले गये तथा शादी कर वैवाहिक जीवन व्यतीत करने लगे. सैरून के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने पोठिया थाना में उसके अपहरण कर लिये जाने की शिकायत दर्ज करा दी. थाना में केश दर्ज होते ही पोठिया पुलिस भी हरकत में आ गयी तथा हर संभव ठिकानों पर तलाशी तेज कर दी. पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण जब दोनों प्रेमी युगल घर वापस आ रहे थे, तो पोठिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें तैयबपुर के निकट गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन