सिर कटे शव की शिनाख्त

किशनगंज:शहर से सटे पश्चिम बंगाल के कानकी में रेलवे लाइन के बीच पड़े सिर कटा शव की पहचान कर ली गयी है. बुधवार की देर शाम परिजनों ने शव की पहचान मो नजरुल आलम (34) सिमलिया कानकी के रूप में की. नजरुल पेशे से बिजली मिस्त्री था. सोमवार को प्रात: वह काम के सिलसिले में […]
नजरुल का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पाया. गत मंगलवार प्रात: घर से लगभग आधा किमी की दूर एक व्यक्ति की सिर कटा खून से लथपथ व शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला. घटना की जानकारी रेल पुलिस को मिलते ही उसने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु इस्लामपुर अस्पताल भेज दिया. मंगलवार व बुधवार को भी नजरुल के घर वापस न लौटने पर परिजनों को किसी अनिष्ट की आशंका सताने लगी थी. अंतत: परिजन इस्लामपुर अस्पताल में सुरक्षित रखे शव की पहचान करने इस्लामपुर अस्पताल पहुंच गये. पत्नी रोशन आरा ने शव की शिनाख्त नजरुल के रूप में की.
शव की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही दालकोला रेल थाना के थानाध्यक्ष बीके पाल भी दल बल के साथ अस्पताल पहुंच गये तथा परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गये. पुलिस ने जांच में खोजी कुत्ताें का भी सहारा लिया, परंतु नतीजा सिफर ही निकला. थानाध्यक्ष श्री पाल ने बताया कि शव को फारेंसिक जांच के लिए सिलीगुड़ी भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अनुसंधान को दिशा मिल सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










