अवैध रूप से बिजली जलाते कई धराये

Published at :23 Jan 2015 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध रूप से बिजली जलाते कई धराये

किशनगंज : बिजली बिल बकाया रहने के कारण विद्युत विभाग ने जिले के कई उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया है. पर, विभाग की आंखों में धूल झोंक कर आज भी कई उपभोक्ता चोरी छिपे विद्युत का उपभोग कर रहे हैं. अभियान के तहत गुरुवार को विभाग की टीम ने जिले के कोचाधामन प्रखंड में […]

विज्ञापन
किशनगंज : बिजली बिल बकाया रहने के कारण विद्युत विभाग ने जिले के कई उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया है. पर, विभाग की आंखों में धूल झोंक कर आज भी कई उपभोक्ता चोरी छिपे विद्युत का उपभोग कर रहे हैं.
अभियान के तहत गुरुवार को विभाग की टीम ने जिले के कोचाधामन प्रखंड में कई स्थानों पर छापेमारी की तथा कई अवैध विद्युत उपभोक्ताओं को पकड़ कर उनसे जुर्माना भी वसूला. सहायक अभियंता प्रेम राज ने बताया कि छापेमारी टीम ने कोचाधामन प्रखंड के तितलिया मोधो निवासी राज कुमार मुखिया पिता रामधीन मुखिया पर 10310 रुपये बकाया था तथा उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था.
इसके बावजूद वे विद्युत का चोरी छिपे उपभोग करते पाये गये. उन पर 15629 रुपया जुर्माना लगाया है. हंडीभाषा निवासी मुसाहिद आलम पिता ग्यासुद्दीन पर 15495, मोहित रब्बानी पिता महबूब आलम पर 33016, मोकीमउद्दीन पिता युनूस पर 31252, अब्दुल लतीफ पिता जवादुल हक टेना कोचाधामन निवासी पर 20163 व दांती निवासी शमशाद आलम पिता मैनुद्दीन पर 16804 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन