मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Published at :16 Jan 2015 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

किशनगंज: स्थानीय पुलिस ने डकैती, लूट वाहन चोरी जैसे मामलों के कुख्यात अपराधी को एक अन्य साथी के साथ गुरुवार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार विनोद चौहान मोतीबाग निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में पूर्व में आठ मामले दर्ज है तथा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की पुलिस भी सरगर्मी […]

विज्ञापन
किशनगंज: स्थानीय पुलिस ने डकैती, लूट वाहन चोरी जैसे मामलों के कुख्यात अपराधी को एक अन्य साथी के साथ गुरुवार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार विनोद चौहान मोतीबाग निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में पूर्व में आठ मामले दर्ज है तथा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की पुलिस भी सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी.

टाउन थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि गुरुवार प्रात: स्थानीय डे मार्केट सब्जी मंडी के निकट स्थानीय लोगों ने विनोद चौहान को मोटरसाइकिल चोरी करते रंगे हाथ धर दबोचा तथा दिवा गश्त पर निकली स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. पूछताछ के क्रम में विनोद ने पुलिस को बरगलाने का काफी प्रयास किया, परंतु आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

विनोद से पूछताछ के क्रम में मिली जानकारी के आधार पर स्थानीय पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस की सहायता से उसके एक अन्य साथी अफाक अली इस्लामपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया तथा अफाक के घर में छुपा कर रखी गयी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली. थानाध्यक्ष श्री अहमद ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात विनोद चौहान के विरुद्ध स्थानीय थाना में मामला दर्ज है तथा इनमें से कई मामलों में वह जेल भी जा चुका है.अफाक अली के विरुद्ध स्थानीय थाना में कांड संख्या 156/12 दर्ज है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों कुख्यात को जेल भेजे जाने की तैयारी चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन