खुफिया विभाग ने किया सतर्क, चौकसी बढ़ी

किशनगंज: गणतंत्र दिवस पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने व सद्भाव बिगाड़ने की फिराक में है. देश की प्रमुख गुप्तचर एजेंसी ने किशनगंज जिले को भी हाई अलर्ट किया है. इस आशय की जानकारी के पश्चात किशनगंज पुलिस भी पूरी तरह चौकन्नी हो गयी है. पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि पूरे जिले में […]
जिला पुलिस बल को भी सतर्क कर दिया गया है. जिले के सभी होटलों, अतिथि शालाओं सहित सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है. जिले के संदिग्धों की सूची तैयार कर उनके मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर रखा है. मौके पर श्री रंजन ने जिले वासियों से पुलिस को सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर शहर के पश्चिम पाली चौक पर कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.
बहुत जल्द शहर के सभी चौक चौराहों के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर भी कैमरे से नजर रखी जायेगी. उन्होंने बताया कि किशनगंज जिला की सीमाएं बांग्लादेश व नेपाल जैसे मित्र राष्ट्रों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से भी सटी है तथा किशनगंज को पूर्वोत्तर राज्यों का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है. ऐसी स्थिति में जिला पुलिस जिले वासियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










