दहेज नहीं देने पर बहू को घर से निकाला

Published at :16 Jan 2015 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज नहीं देने पर बहू को घर से निकाला

किशनगंज: शहर के कसेरापट्टी में दहेज लोभी ससुराल वालों द्वारा और अधिक दहेज की मांग को लेकर वधु की पिटाई किये जाने का सनसनीखेज प्रकाश में आया है. महिला की चीख पुकार को सुन घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों की सूचना के पश्चात घटना स्थल पर पहुंचे मायके वालों ने घायल गुल अफशा प्रवीण […]

विज्ञापन
किशनगंज: शहर के कसेरापट्टी में दहेज लोभी ससुराल वालों द्वारा और अधिक दहेज की मांग को लेकर वधु की पिटाई किये जाने का सनसनीखेज प्रकाश में आया है.

महिला की चीख पुकार को सुन घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों की सूचना के पश्चात घटना स्थल पर पहुंचे मायके वालों ने घायल गुल अफशा प्रवीण पति मो कमाल को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भरती कराया. पीड़िता गुल अफशा ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व कसेरापट्टी के मो कमाल के संग हुई थी.

शादी के वक्त रिक्शा चालक वृद्ध पिता ने यथा संभव दान दहेज दिया था. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग और अधिक दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. परंतु अपने पिता की आर्थिक स्थित से भलीभांति परिचित होने के कारण उसने कभी भी मायके वालों से राशि की मांग नहीं की. गुरुवार को सास सईदा, ननद हेना, नुजहत, साजदा, संजीदा आदि के साथ पति कमाल ने उसे बुरी तरह से पीटा. उसने बताया कि पिटाई के बाद उसके गर्भ में पल रहे सात माह के बच्चे को भी नुकसान पहुंचा है. मौके पर पीड़िता ने आरोपी ससुराल वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन