फैंसीड्रील के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज: विगत कई दिनों से जारी भीषण ठंड और घने कोहरे का लाभ उठाते हुए भारत बांग्लादेश सीमा पर तस्करों की गतिविधियां भी तेज हो गयी है. परंतु इन से मुकाबला करने के लिए बीएसएफ जवानों ने भी कमर कस ली है. विषम परिस्थितियों के बावजूद सीमा क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों की […]
परंतु इन से मुकाबला करने के लिए बीएसएफ जवानों ने भी कमर कस ली है. विषम परिस्थितियों के बावजूद सीमा क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों की सजगता का प्रतिफल रविवार देर रात्रि उस वक्त मिला जब नशीली दवाओं की बड़ी खेप को सीमा पार करने के फेर में सीमा क्षेत्र के निकट पहुंचते तस्करों को बीएसएफ जवानों ने धर दबोचा.
बीएसएफ के सामान्य शाखा की सूचना के पश्चात सहायक समादेष्टा नाथूनी राम के नेतृत्व में 121 वहीं बटालियन के जवानों द्वारा सीमा चौकी फुलबाड़ी के निकट जब्त किये गये 150 बोतल नशीली दवा(फैंसीड्रील) सहित 2 बांग्लादेशी तस्करों को सोमवार को ग्वालपोखर पुलिस के हवाले कर दिया. इस दरम्यान गिरफ्तार तस्करों की तलाशी लेने के उपरांत जवान 2 मोबाइल व 270 रुपये भारतीय नोट भी बरामद करने में सफल रही. जबकि एक दूसरे घटना क्रम में बीएसएफ निरीक्षक युगल किशोर के नेतृत्व में गठित टीम ने सीमा पार कराने के उद्देश्य से सीमा क्षेत्र के निकट पहुंचे एक भारतीय पशु तस्कर को एक पशु के साथ धर दबोचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










