शहजादी अपहरण कांड की गुत्थी सुलझी

Published at :13 Jan 2015 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
शहजादी अपहरण कांड की गुत्थी सुलझी

किशनगंज: जिले के बहादुरगंज पुलिस ने इलाके की बहुचर्चित शहजादी अपहरण कांड की गुत्थी अपहृता की सकुशल बरामदगी के साथ सुलझा ली है. सोमवार को पुलिस ने पीड़ित को 164 के बयान व चिकित्सीय जांच के लिए किशनगंज भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज प्रखंड के भाखरबाड़ी गांव निवासी पीड़िता का निकाह छह माह […]

विज्ञापन

किशनगंज: जिले के बहादुरगंज पुलिस ने इलाके की बहुचर्चित शहजादी अपहरण कांड की गुत्थी अपहृता की सकुशल बरामदगी के साथ सुलझा ली है. सोमवार को पुलिस ने पीड़ित को 164 के बयान व चिकित्सीय जांच के लिए किशनगंज भेज दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज प्रखंड के भाखरबाड़ी गांव निवासी पीड़िता का निकाह छह माह पूर्व वैसाकुट्टी निवासी महमूद के संग हुआ था. परंतु रूखसती नहीं हुई थी. हालांकि परिजनों के दबाव के बाद पीड़ित ने निकाह तो कर लिया था परंतु अपने प्यार को वह भूल नहीं पायी थी तथा उससे मिलना जुलना जारी रखा था.

जिसकी भनक परिजनों को मिलते ही उन लोगों ने उस पर पाबंदी लगा दिया था. परंतु युवती गत 18 दिसंबर को अपने प्रेमी गुलजार पिता अब्दुल गफुर, नया बस्ती सोंथा निवासी के संग फरार हो गयी तथा दिल्ली में रह कर वैवाहिक जीवन व्यतीत करने लगी थी. इधर पीड़ित के परिजनों द्वारा कांड संख्या 288/14 दर्ज किये जाने के साथ ही बहादुरगंज पुलिस उसकी बरामदगी में जुट गयी थी तथा आरोपी के परिजनों पर लगातार दबाव बना रही थी जिससे घबड़ा कर अंतत: पीड़ित ने आत्म समर्पण कर मामले का पटापेक्ष कर दिया. परंतु आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण बहादुरगंज पुलिस भादवि की धारा 367, 379, 34 के तहत लगातार उसे तलाश रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन