ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2015 9:57 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज: चुड़ीपट्टी स्थित सिटी हॉस्पिटल में प्रसव के उपरांत बच्चे की मौत हो जाने के कारण परिजनों व स्थानीय लोगों ने जम कर हंगामा किया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने किसी भी प्रकार की हिंसक घटना को तो अंजाम नहीं दिया, लेकिन चुड़ीपट्टी चौक के समीप नवजात के शव को रख जाम लगा दिया और […]
विज्ञापन
किशनगंज: चुड़ीपट्टी स्थित सिटी हॉस्पिटल में प्रसव के उपरांत बच्चे की मौत हो जाने के कारण परिजनों व स्थानीय लोगों ने जम कर हंगामा किया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने किसी भी प्रकार की हिंसक घटना को तो अंजाम नहीं दिया, लेकिन चुड़ीपट्टी चौक के समीप नवजात के शव को रख जाम लगा दिया और जम कर नारेबाजी की. नतीजतन सड़क पर यातायात पूर्ण रूपेण बाधित हो गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा. सिटी हॉस्पिटल को जांच पूरी होने तक के लिए सील कर दिया गया है.
इधर मामले की सूचना पर मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी पहुंचे और डॉक्टर की लापरवाही पर जम कर बरसे. वे किशनगंज में एक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे.
मृतक नवजात के परिजनों का आरोप था कि ऑपरेशन के पश्चात चिकित्सक की ओर से बरती गयी लापरवाही के कारण नवजात का शरीर कई जगह धारदार चाकू से कट गया था. नवजात के सिर में आयी गंभीर चोट के कारण ही उसकी मौत हो गयी थी. हालांकि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलते ही एसडीपीओ मो कासिम व थानाध्यक्ष आफताब अहमद पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग टस से मस नहीं हुए.
अंतत: एसडीपीओ महेश कुमार दास व बीडीओ कनिष्क कुमार घटना स्थल पर पहुंचे तथा आरोपी चिकित्सक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए. श्री दास ने नर्सिग होम में भरती प्रसूता सहित अन्य रोगियों को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल भेज दिया. नवजात की मौत के कारणों को जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये जाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










