टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को मिलती है पहचान

Published at :12 Jan 2015 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को मिलती है पहचान

किशनगंज: प्रखंड क्षेत्र के बेलवा पंचायत स्थित बेलवा उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2014-15 का फाइनल मैच का आयोजन हुआ. फाइनल मैच राइजिंग स्टार क्लब खगड़ा व फरिंगगोला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. फाइनल मैच में राइजिंग स्टार ने फरिंगगोला को 52 रन से हरा कर कप पर कब्जा जमा […]

विज्ञापन
किशनगंज: प्रखंड क्षेत्र के बेलवा पंचायत स्थित बेलवा उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2014-15 का फाइनल मैच का आयोजन हुआ. फाइनल मैच राइजिंग स्टार क्लब खगड़ा व फरिंगगोला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. फाइनल मैच में राइजिंग स्टार ने फरिंगगोला को 52 रन से हरा कर कप पर कब्जा जमा लिया.

फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने विजयी टीम को कप प्रदान किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है.

साथ ही उन्होंने जोर देते हुए कहा कि क्रिकेट ही नहीं वरन कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी जैसे खेलों को भी बढ़ावा देना चाहिए. जीतू गुप्ता की कप्तानी में राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 128 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करते फरिंगगोला टीम के कैप्टन मुबारक के नेतृत्व में मैदान में उतरी टीम 76 रन पर ही सिमट गयी. खेल का आयोजन सैनी स्टार क्लब बेलवा ने किया था. इस मौके पर जिप अध्यक्ष कमरूल होदा, आयोजक क्लब के अध्यक्ष व पूर्व मुखिया इलियास रहमानी, सचिव अनवार आलम एवं सदस्यों में मुजाहिदुल हक, फैयाज आलम, मीर लड्डन, जाकिर आलम, त्रिनंदन कुमार साह, दत्ता कुमार एवं संजय ठाकुर समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन