नकली डीजल बनाने का भंडाफोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2015 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार दास ने सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपला चौक के पास एक आटा चक्की मिल में छापेमारी कर नकली डीजल बनाने के मामले का पर्दाफाश किया है. छापेमारी के दौरान मिल से 420 लीटर केरोसिन तेल, केरोसिन तेल केमिकल डाल कर प्रोसेस किये 1230 लीटर […]
विज्ञापन
किशनगंज : गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार दास ने सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपला चौक के पास एक आटा चक्की मिल में छापेमारी कर नकली डीजल बनाने के मामले का पर्दाफाश किया है.
छापेमारी के दौरान मिल से 420 लीटर केरोसिन तेल, केरोसिन तेल केमिकल डाल कर प्रोसेस किये 1230 लीटर सफेद केरोसिन तेल, डीजल बनाने में प्रयोग आने वाली 62 किलो केमिकल पाउडर व नकली डीजल बनाने में प्रयुक्त होनेवाली विशेष प्रकार की मिट्टी बरामद की गयी. इसके अलावा मिल से 11 क्विंटल अरबा सरकारी चावल, नौ क्विंटल उसना चावल, 5 क्विंटल गेहूं व 1 क्विंटल 20 किलो धान बरामद हुआ है.
आटा चक्की मिल टेउसा पंचायत के कोल्हा गांव निवासी जहांगीर आलम पिता मो इलियास का बताया जाता है. मिल मालिक को फोन कर बुलाया गया, नहीं आये : एसडीओ श्री दास ने बताया कि सूचना के मद्देनजर बुधवार को छापेमारी के लिए पिपला पहुंचने पर मिल बंद पाया गया. खिड़की से देखने पर खाद्यान्न का बोरा व काफी संख्या में ड्राम देखा गया. मिल की दीवार पर मोबाइल नंबर अंकित था.
उस नंबर पर फोन कर पूछताछ कर मिल आने के लिए कहा गया परंतु मिल मालिक स्थल पर नहीं पहुंचे. अंतत: बुधवार को मिल को सील कर चौकीदार तैनात कर दिया गया. गुरुवार को मिल पहुंच कर मिल का सील व ताले तोड़ कर मिल खोला गया तो भारी मात्र में केरोसिन तेल व खाद्यान्न बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि मिल से बरामद प्रोसेस किये हुए केरोसिन देख कर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि, यहां नकली डीजल बनाया जाता था.
उन्होंने कहा कि मिल मालिक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7ईसी व भादवि की धारा 188 और नकली सामान बनाने से संबद्ध धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. मौके पर एसडीपीओ मो कासीम, किशनगंज एमओ ब्रज किशोर सदा एवं एमओ सुशील कुमार वर्मा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










