नेपाल से भटक कर पौआखाली आया जंगली हाथी, मकानों को नुकसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2015 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

पौआखाली (किशनगंज) : गुरुवार को दिन भर जंगली हाथी के उत्पात से क्षेत्र में खलबली मची रही. पड़ोसी देश नेपाल के जंगल से भटक कर भारतीय सीमा में घुसे जंगली हाथी को दिघलबैंक क्षेत्र के कई एक हिस्से में देखा गया. लोगों की भीड़ और हल्ला मचाने के उपरांत जंगली हाथी इधर उधर भागते हुए […]
विज्ञापन
पौआखाली (किशनगंज) : गुरुवार को दिन भर जंगली हाथी के उत्पात से क्षेत्र में खलबली मची रही. पड़ोसी देश नेपाल के जंगल से भटक कर भारतीय सीमा में घुसे जंगली हाथी को दिघलबैंक क्षेत्र के कई एक हिस्से में देखा गया.
लोगों की भीड़ और हल्ला मचाने के उपरांत जंगली हाथी इधर उधर भागते हुए लोहागाड़ा पहुंचा. वहां के बाद कुम्हिया, ताराबाड़ी, होकर पौआखाली थाना क्षेत्र के पांचगाछी गांव जा पहुंचा. जहां हाथी के क्रियाकलाप पर नजर रखने के उद्देश्य से वन विभाग के अधिकारी, बीडीओ, दिघलबैंक, थानाध्यक्ष पौआखाली, जियापोखर मौजूद थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिघलबैंक के कुम्हिया गांव में हाथी ने उत्पात मचाते हुए एक दो छोटे छोटे मकानों को गिरा दिया है. वहीं पांचगाछी गांव में जंगली हाथी का फोटो खींचने के दौरान एक व्यक्ति हाथी के पैरों तले कुचले जाने से बच गया है. जंगली हाथी की खबर सुन कर क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ हाथी को देखते उमड़ पड़ी, जहां हाथी के होने की सूचना मिलती थी. सुरीभीट्ठा कादोगांव सीमावर्ती क्षेत्र होकर जंगली हाथी के नेपाल में प्रवेश कर जाने की सूचना मिली है.
हालांकि वन प्रशासन जंगली हाथी पर लगातार नजर लगाये रखे हुए है. क्षेत्र में किसी बड़ी दुर्घटना की खबर इस दौरान नहीं मिली है. कहते है बीडीओ : दिघलबैंक बीडीओ अकिल अंजुम ने कहा कि जंगली हाथी ने कुम्हिया गांव में आंशिक रूप से दो चार घरों को नुकसान पहुंचाया है. हाथी के द्वारा कोई बड़ी घटना नहीं घट जाये इसके लिए वे वन विभाग के कर्मियों के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










