तैयारियों को ले डीएम ने मांगे सुझाव

Published at :06 Jan 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
तैयारियों को ले डीएम ने मांगे सुझाव

किशनगंज: गणतंत्र दिवस को शानदार तरीके से मनाये जाने को लेकर जिला पदाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर, एसपी राजीव रंजन ने जिले के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों के साथ बैठक की. गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से एडीएम वीरेंद्र मिश्र ने बैठक में मौजूद लोगों को बताया. उन्होंने इसमें संशोधन व बदलाव […]

विज्ञापन

किशनगंज: गणतंत्र दिवस को शानदार तरीके से मनाये जाने को लेकर जिला पदाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर, एसपी राजीव रंजन ने जिले के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों के साथ बैठक की. गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से एडीएम वीरेंद्र मिश्र ने बैठक में मौजूद लोगों को बताया. उन्होंने इसमें संशोधन व बदलाव के सुझाव मांगे.

इस वर्ष भी खगड़ा स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्ताेलन होगा. झंडोत्ताेलन कार्यक्रम में बीएसएफ, एसएसबी, बीएमपी, जिला पुलिस बल, एनसीसी एवं स्काउट गाइड द्वारा तिरंगे को सलामी दी जायेगी. खगड़ा स्टेडियम में विभिन्न विभागों, सरकारी व निजी स्कूलों द्वारा झांकी प्रस्तुत की जायेगी. कार्यक्रम के दौरान समय की कमी को देखते हुए निर्णय लिया गया कि कोई भी विभाग या स्कूल एक या दो ही झांकी प्रस्तुत करेंगे. संध्या काल में टाउन हॉल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में मौजूद लोगों ने सुझाव दिये कि इसमें देशभक्ति एवं इसके इर्दगिर्द वाले कार्यक्रम ही हों.

लोगों ने फूहड़ गानों पर रिकार्डिग डांस के चलन का विरोध किया. इसके अलावा प्रशासन बनाम पब्लिक के बीच फैंसी क्रिकेट मैच कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिप अध्यक्ष कमरूल होदा, नप अध्यक्ष आची देवी जैन, डीडीसी संजय कुमार, एसडीओ महेश कुमार दास, डीइओ मो ग्यासुद्दीन, विशेष कार्य पदाधिकारी मनीष कुमार, एसडीपीओ मो कासीम, नप कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार, एसबीआइ मुख्य शाखा प्रबंधक आनंद कुमार मिश्र, साईं सेंटर प्रभारी आरके सिंह, बीएसएफ के अधिकारी विजय कुमार, चाय उद्योगपति राज करण दफ्तरी, वार्ड पार्षद देवेन यादव, समाजसेवी जाहिदुर्रहमान, आर्ट गैलरी के सुविर मजुमदार, मंजू झा, उषा शरण, आरती झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन