नेतृत्व क्षमता के धनी हैं अटल

Published at :26 Dec 2014 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
नेतृत्व क्षमता के धनी हैं अटल

किशनगंज : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा स्व मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न का सम्मान मिलना गौरव का विषय है. ये बातें विधान पार्षद सह प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष डा दिलीप कुमार जायसवाल ने कहीं. वह गुरुवार को डुमरिया शनिमंदिर के समीप प्रस्तावित भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं स्व मदन […]

विज्ञापन
किशनगंज : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा स्व मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न का सम्मान मिलना गौरव का विषय है. ये बातें विधान पार्षद सह प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष डा दिलीप कुमार जायसवाल ने कहीं. वह गुरुवार को डुमरिया शनिमंदिर के समीप प्रस्तावित भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं स्व मदन मोहन मालवीय के जन्मदिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.
श्री जायसवाल ने कहा कि लंबे समय से अटल जी को भारत रत्न की जनता की इच्छा आज पूरी हुई. साथ ही महामना मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने का निर्णय तो दूध में मिश्री की मिठास जैसा है. वाजपेयी हमेशा से अपनी नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं. संगठन की मजबूती के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें और बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडें.
भाजपा के सह संगठन महामंत्री शिव नारायण ने कहा कि आगामी चुनाव में सूबे में एनडीए गंठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और महामना को भारत रत्न दिये जाने पर उन्हें बधाई दी. बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई. मौके पर पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, प्रदेश भाजपा उद्योग मंच के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, जिलाध्यक्ष अभिनव मोदी, भाजपा जैविक उर्जा मंच जिलाध्यक्ष डा पीपी सिन्हा, जिप उपाध्यक्ष सपना देवी, राजेश्वर वैद्य, पंकज कुमार मानू, मनोज गट्टानी, सुशांत दास, प्रभाकर साहा, सुभाष साहा, सुबोध, महेश्वरी, द्रौपदी देवी, राजेश गुप्ता, जयकिशन प्रसाद, सचिन कुमार, दीपक श्रीवास्तव, रतीराम स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
छत्तरगाछ प्रतिनिधि के अनुसार,
तैयबपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं मदन मोहन मालवीय का जन्मदिवस मनाया. मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष वीर सिंह, प्रखंड महासचिव केशव यादव, महादलित प्रखंड अध्यक्ष डुहा लाल हरिजन, पंचायत अध्यक्ष इसहाक आलम, गौतम यादव, आनंद कुमार सिन्हा, अशोक घोष, नागेश्वर प्रसाद चौधरी, संजय शर्मा, राधेश्याम, प्रेम लाल सिंह, सुंदर सिंह थे.
चला सदस्यता अभियान
ठाकुरगंज(किशनगंज). पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी एवं महामना के जन्मदिवस पर शिवानंद भवन में समारोह के बाद भाजयुमो ने नगर में सदस्यता अभियान भी शुरू किया. नगर सदस्यता प्रभारी रोहित कुमार बल ने मोबाइल से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया. मौके पर नगर अध्यक्ष प्रमोद राज चौधरी, किसान मोर्चा के हंसराज नखत, नगर अध्यक्ष नरेश साह, प्रखंड महामंत्री सूरज तिवारी, राजीव झा, पंकज गुप्ता, अमित वर्मा, बसंत पंडित, सुवेश गणोश, जयंत गांगुली थे.
दिघलबैंक प्रतिनिधि के अनुसार,
महामना एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिये जाने पर पूर्व विधायक अवध बिहारी सिंह ने केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना की. प्रखंड प्रमुख नादिर आलम, पूर्व प्रमुख बमभोल झा, पूर्व मुखिया शंकर आनंद, भाजपा अध्यक्ष देवनारायण सिंह, विनोद शंकर सिंह, माधव प्रसाद पूर्वे, मंगूरा मुखिया अनिल साह, पूर्व प्रमुख कैलाश प्रसाद भगत, राम प्रकाश साह, वैद्यनाथ साह ने कहा कि इन दोनों को यह सम्मान काफी पूर्व में ही मिल जाना था. खैर देर आये दुरूस्त आये इन सबों ने भारत सरकार को इसलिए धन्यवाद भी दिया.
सदस्यता शिविर लगाया
किशनगंज. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर गुरुवार को भाजयुमो ने गांधी चौक पर सदस्यता शिविर लगाया. क्षेत्रीय प्रभारी अमित कुमार चौबे ने लोगों से अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करने की अपील की. भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौतम पोद्दार ने बताया कि 180026262020 पर मिस्ड कॉल करने के साथ ही सदस्य बन जाने को लेकर युवाओं में उत्साह है. गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की. मौके पर अमित सिन्हा, अरविंद कुमार, ज्योति कुमार, अभिषेक चंद्रा, विक्रम पासवान, उत्तम मालाकार, दिलीप सिंह, किशन मोदक, दीपक कुमार, मुनि लाल मंडल, सुनील अग्रवाल, विनोद दास, विकास कुमार, अभय गुप्ता, अरुण यादव थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन