बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 200 सिपाहियों का तबादला, जानिए SP ने क्यों उठाया ये बड़ा कदम

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :08 May 2025 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
kishanganj police| 200 constables transferred in Bihar, SP took strict action for transparency

किशनगंज एसपी

Bihar Police: किशनगंज पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात सिपाहियों के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है. मुख्यालय स्तर से जारी आदेश के तहत 200 से अधिक सिपाहियों का तबादला कर दिया गया है, ताकि विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके.

विज्ञापन

Bihar Police: बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस महकमे के भीतर एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए मुख्यालय स्तर से जारी आदेश के तहत 200 से अधिक सिपाही स्तर के पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है. ये सभी पुलिसकर्मी पिछले पांच वर्षों से लगातार एक ही जिले में तैनात थे. जिससे न केवल विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे, बल्कि निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग भी जोर पकड़ रही थी.

इस तबादले की खास बात यह है कि केवल जिलों के भीतर ही नहीं, बल्कि कुछ पुलिसकर्मियों को दूसरे रेंज में भी भेजा गया है. जिन पुलिसकर्मियों को हाल ही में पदोन्नति देकर उच्चतर दायित्व सौंपा गया था, वे भी इस तबादला सूची में शामिल हैं. पुलिस मुख्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की बैठक के बाद विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत लिया गया है.

एसपी बोले- नई ऊर्जा और निष्पक्षता के लिए ज़रूरी

किशनगंज के पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने इस बदलाव को पूरी तरह आवश्यक और समयोचित बताया है. उन्होंने कहा, “विभागीय निर्देशों के तहत, लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मियों का स्थानांतरण ज़रूरी था. इससे न केवल कार्यशैली में नई ऊर्जा आएगी, बल्कि निष्पक्षता भी बनी रहेगी.” एसपी ने यह भी जोड़ा कि स्थानांतरण की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ अंजाम दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के राजनीतिक या आंतरिक दबाव से बचा जा सके.

15 दिनों में योगदान अनिवार्य, अन्यथा कार्रवाई

तबादला सूची में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर अपने नए कार्यस्थल पर योगदान सुनिश्चित करें. इस आदेश का पालन नहीं करने की स्थिति में संबंधित कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. इस व्यापक बदलाव को पुलिस विभाग की कार्यशैली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

Also Read: बिहार के समस्तीपुर में बैंक लूट की पूरी कहानी: डकैतों ने सभी कर्मचारियों को बाथरूम में किया बंद, CCTV भी ले गए

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन