KISHANGANJ : श्री हरगौरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने देखा सोमनाथ अमृत महोत्सव का सीधा प्रसारण

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 11 May 2026 10:55 AM

विज्ञापन

ठाकुरगंज स्थित श्री हरगौरी मंदिर परिसर में सोमवार को गुजरात के प्रसिद्ध श्रीसोमनाथ मंदिर के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण श्रद्धालुओं को दिखाया गया .

विज्ञापन

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट :

ठाकुरगंज स्थित श्री हरगौरी मंदिर परिसर में सोमवार को गुजरात के प्रसिद्ध श्रीसोमनाथ मंदिर के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण श्रद्धालुओं को दिखाया गया . बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने टीवी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई . मंदिर परिसर में भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा . प्रसारण के दौरान श्रद्धालु पूरे ध्यान से कार्यक्रम को देखते रहे . आयोजन में मंदिर समिति के सदस्यों सहित स्थानीय श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही. मंदिर समिति के सदस्य देवकी अग्रवाल ने बताया कि अमृत महोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. ठाकुरगंज में भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर मंदिर समिति द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी . मंदिर परिसर में बैठने एवं प्रसारण देखने की समुचित व्यवस्था की गई थी. आयोजन के बाद श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से प्रेरणादायक बताया.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन