किशनगंज के स्कूल में जींस पहनने पर पाबंदी

Published at :24 Nov 2014 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
किशनगंज के स्कूल में जींस पहनने पर पाबंदी

किशनगंज : जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कार्यरत सभी शैक्षणिक व अशैक्षणिक शिक्षक व कर्मचारियों को भी ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश प्रबंधन द्वारा जारी किया गया है. प्रबंधन ने स्पष्ट शब्दों में विद्यालय कार्यावधि के दौरान सभी शिक्षक, शिक्षिका व अशैक्षणिक कर्मियों के जीन्स पहनने पर पाबंदी […]

विज्ञापन

किशनगंज : जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कार्यरत सभी शैक्षणिक व अशैक्षणिक शिक्षक व कर्मचारियों को भी ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश प्रबंधन द्वारा जारी किया गया है.

प्रबंधन ने स्पष्ट शब्दों में विद्यालय कार्यावधि के दौरान सभी शिक्षक, शिक्षिका व अशैक्षणिक कर्मियों के जीन्स पहनने पर पाबंदी लगा दी है. उन्हें अब विद्यालय अवधि के साथ-साथ विद्यालय द्वारा आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी जीन्स पहनने से परहेज करना होगा. यह आदेश 24 नवंबर 2014 से लागू होगा.

शिक्षकों ने बताया तुगलकी फरमान : विद्यालय के कार्यक्रम में इक्के-दुक्के शिक्षकों को जीन्स पहनते देखा जा चुका है. वहीं कुछ शिक्षकों ने इस निर्देश को दबी जुबान से एक तुगलकी फरमान बताया है. उन्होंने कहा कि परिधान चयन की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध उचित नहीं है. विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों को ड्रेस मुहैया भी नहीं कराया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन