शैलपुत्री की आराधना में डूबे भक्त

किशनगंज. बुराई पर अच्छाई की जीत का महान पर्व दुर्गा पूजा शनिवार से शुरू हो गया. शहर से लेकर गांव तक चारों ओर नवरात्र को ले लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है. नवरात्र के प्रथम दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री शैलपुत्री की पूजा की गयी.‘‘ बंदे वांछितलाभारा चंद्रार्धकृतशेखराम, वृषारूढ़ा शूल धरा शैलपुत्री यशस्विनीम’’ […]
किशनगंज. बुराई पर अच्छाई की जीत का महान पर्व दुर्गा पूजा शनिवार से शुरू हो गया. शहर से लेकर गांव तक चारों ओर नवरात्र को ले लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है. नवरात्र के प्रथम दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री शैलपुत्री की पूजा की गयी.‘‘ बंदे वांछितलाभारा चंद्रार्धकृतशेखराम, वृषारूढ़ा शूल धरा शैलपुत्री यशस्विनीम’’ के मंत्रोच्चरण के साथ साधक अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थापित कर मां शैलपुत्री की धाराधना में लीन हो गये.
इस दौरान देवालयों, पूजा पंडालों के साथ साथ कई भक्तों ने अपने घरों में कलश स्थापित किया. शंखनाद, मंत्रोच्चरण के साथ साथ घंटों की ध्वनि से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा. इस मौके पर कई भक्तों ने जहां दुर्गा सप्तशती का पाठ किया तो कई भक्तों ने दुर्गा चालीसा का पाठ कर मां से विश्व शांति की मांग की. वहीं नवरात्र के प्रारंभ होते ही शहर के बाजारों में अचानक रौनक बढ़ गयी. खरीददारी करने को लोग बाजारों में उमड़ पड़े. पूजा सामग्री की दुकानों के साथ साथ फलों की दुकानों पर व्रतियों की अच्छी खासी भीड़ दिखी. जबकि कपड़ा, जूता, श्रृंगार सामग्री व रेडीमेड दुकानों पर भी खरीद दारों के उमड़ पड़ने को ले दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










