किशनगंज : धान के खेत में मिले दो जिंदा बम, दहशत

Updated at : 02 Dec 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
किशनगंज : धान के खेत में मिले दो जिंदा बम, दहशत

पाठामारी. अहले सुबह ठाकुरगंज प्रखंड की भोगडाबर पंचायत में एनएच 327इ से सटे ग्वालटोली गांव के निकट धान के खेत से दो जिंदा बम की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग जमा हो गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना ठाकुरगंज पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस बम को अपने साथ थाने ले […]

विज्ञापन

पाठामारी. अहले सुबह ठाकुरगंज प्रखंड की भोगडाबर पंचायत में एनएच 327इ से सटे ग्वालटोली गांव के निकट धान के खेत से दो जिंदा बम की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग जमा हो गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना ठाकुरगंज पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस बम को अपने साथ थाने ले आयी. जानकारी के अनुसार, अहले सुबह धान के खेत में मजदूर जब कटे हुए धान समेटने के लिए पहुंचे तो बम देख भौंचक्क रह गये. उक्त स्थल पर दो बम के अलावा मोबाइल के खाली डब्बे और कुछ कागज बिखरे पड़े थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन