एसएसबी के जवानों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी खिचड़ी
Updated at : 16 Jul 2019 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

दिघलबैंक : बाढ़ के पानी के घटते ही बर्बादी का मंजर साफ नजर आ रहा है. लोगों के घरों से पानी तो निकल गया मगर पानी का निशान बीते कल की डरावनी याद रह जाती है. बाढ़ से प्रभावित लोगों की बड़ी समस्या भोजन की है और इस आपदा के समय में एसएसबी जवान लोगों […]
विज्ञापन
दिघलबैंक : बाढ़ के पानी के घटते ही बर्बादी का मंजर साफ नजर आ रहा है. लोगों के घरों से पानी तो निकल गया मगर पानी का निशान बीते कल की डरावनी याद रह जाती है. बाढ़ से प्रभावित लोगों की बड़ी समस्या भोजन की है और इस आपदा के समय में एसएसबी जवान लोगों की हर संभव मदद के लिए आगे आ रहे है.
भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी ए कंपनी पलसा द्वारा सिंघीमारी पंचायत के बाढ़ ग्रस्त गांव बेलाडांगी, गौरीपुर, पक्काबाड़ी, शिमलबाड़ी, गौड़ीपुर, बेनिटोला गांव निवासियों के बीच पिछले तीन दिनों से एसएसबी द्वारा खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है. कंपनी प्रभारी सहायक सेनानायक दीपक कुमार मीणा ने बताया कि बाढ़ ग्रस्त गावों में सबसे बड़ी समस्या भोजन को लेकर होती है.
उन्होंने इस बात पर अमल करते हुए अपने कैंप में ही अधिक मात्रा में खिचड़ी बनवाया और अपने जवानों के साथ इन गांव में जाकर भूखे लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया. जिससे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी ने भोजन किया. उन्होंने बताया कि हम लोग सीमा पर सुरक्षा के साथ साथ आम लोगों के बीच सेवा सुरक्षा और बंधुत्व को लेकर काम कर रहे हैं. और इस प्राकृतिक आपदा में जो भी मदद हम लोगों से हो पा रहा है. वह हम लोग कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




