किशनगंज : वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की हार से क्रिकेट प्रेमी को आया हर्ट अटैक, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2019 10:21 AM

विज्ञापन

किशनगंज : वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की हार से किशनगंज शहर के एक क्रिकेट प्रेमी की हर्ट अटैक से मौत हो गयी. मृत अशोक पासवान किशनगंज सदर अस्पताल में ड्रेसर के पद पर कार्यरत थे. उधर, घटना के बाद से मृत अशोक के घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा […]

विज्ञापन

किशनगंज : वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की हार से किशनगंज शहर के एक क्रिकेट प्रेमी की हर्ट अटैक से मौत हो गयी. मृत अशोक पासवान किशनगंज सदर अस्पताल में ड्रेसर के पद पर कार्यरत थे. उधर, घटना के बाद से मृत अशोक के घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

वहीं, डॉक्टरके मुताबिक, परिजनोंद्वाराअशोक पासवान को अस्पताल लेकर पहुंचनेपर जांच के दौरान उनकीसांसें थम चुकी थी. परिजनों की माने तो वर्ल्ड कप क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले में एमएस धोनी के आउट होते ही अशोक पासवान कुर्सी से नीचे जमीन पर गिर पड़े. वहां मौजूद बेटी और बेटा चिल्ला उठे. मां, पापा को क्या हो गया. आनन-फानन में अशोक को लेकर परिजन सदर अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन