आर्मी कैंप के लिए जमीन मुहैया कराने में शिथिलता बरतने पर गृहराज्य मंत्री से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2019 7:24 AM

विज्ञापन

किशनगंज : सामरिक व भौगोलिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण व संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद अर्धसैनिक बल एवं आर्मी के कैंप की स्थापना के लिए जमीन मुहैया कराने में शिथिलता बरते जाने को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश्वर वैद गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से दिल्ली में उनसे मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया़ […]

विज्ञापन

किशनगंज : सामरिक व भौगोलिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण व संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद अर्धसैनिक बल एवं आर्मी के कैंप की स्थापना के लिए जमीन मुहैया कराने में शिथिलता बरते जाने को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश्वर वैद गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से दिल्ली में उनसे मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया़

इस संबंध में श्री वैद ने बताया कि किशनगंज जिला अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है़ इस क्षेत्र में देश विरोधी गतिविधियों को लेकर हमारी इंटलिजेंस सरकार को आगाह करती रही है, जिसके मद्देनजर बीएसएफ सेक्टर हेड क्वार्टर एवं एसएसबी की स्थापना की गयी है़
लेकिन उनके विस्तारीकरण के लिए उन्हें जमीन की आवश्यकता है़ विस्तारीकरण की योजना धीमी गति से चल रही है़ इस क्षेत्र में आर्मी की स्थापना करने की आवश्यकता को महसूस करते हुए वर्ष 2009 में आर्मी ने किशनगंज जिला प्रशासन से 1250 एकड़ जमीन की मांग की थी़ तत्कालीन डीएम फेराक अहमद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया तब से अब तक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है़ गृह राज्च मंत्री श्री राय ने श्री वैध की बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वर्तमान संसद सत्र की समाप्ति के बाद वे किशनगंज का दौरा कर समीक्षा करेंगे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन