इंग्लिश एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विजेता छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया.
दिघलबैंक मंगलवार को पीएम श्री 2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, तुलसिया में इंग्लिश एक्सटेम्पोर (भाषण) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय की 16 छात्राओं ने विभिन्न समसामयिक एवं शैक्षणिक विषयों पर अंग्रेजी में प्रभावशाली प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक की उपस्थिति में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक विष्णु कुमार ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में कुणाल कुमार, दिवाकर कुमार, स्मित कश्यप एवं वंदना कुमारी शामिल रहे. इस अवसर पर शिक्षक अमर झा, निरंजन कुमार, दीनानाथ जी, कविता कुमारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं. प्रतियोगिता में छात्राओं के आत्मविश्वास, उच्चारण एवं विषय प्रस्तुति का मूल्यांकन किया गया. बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अनुराधा कुमारी को प्रथम, भावना कुमारी को द्वितीय तथा गायत्री कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. विजेता छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया. विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम की सफलता के लिए मंच संचालक विष्णु कुमार, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आदेशपाल दिलीप के योगदान की सराहना की. कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में अंग्रेजी भाषा के प्रति आत्मविश्वास और मंच पर बोलने की क्षमता विकसित करने का संदेश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










