जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के बंद पड़े आवास से लाखों की चोरी

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन

25 मई को जब वापस घर आए तब घटना की जानकारी मिली. डॉक्टर कुमार जब घर पहुंचे तब मेन गेट का ताला खोलने पर अंदर की ओर से नहीं खुल रहा था. किसी तरह मेन गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया. घर के अंदर प्रवेश करते ही गृहस्वामी हैरान हो गए.

विज्ञापन

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के रूईधासा महाकाल मंदिर के पास जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार के आवास से सोने, चांदी के आभूषण सहित 40 से 50 हजार रुपए नगदी चोरी कर ली गई. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार किशनगंज जिले में ही पदस्थापित है. डॉक्टर कुमार 23 मई को परिवार के साथ आवश्यक कार्य से घर से बाहर गए थे. 25 मई को जब वापस घर आए तब घटना की जानकारी मिली. डॉक्टर कुमार जब घर पहुंचे तब मेन गेट का ताला खोलने पर अंदर की ओर से नहीं खुल रहा था. किसी तरह मेन गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया. घर के अंदर प्रवेश करते ही गृहस्वामी हैरान हो गए. उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई. घर के अंदर देखने पर पता चला की घर के अंदर ताला लगाने वाली कुंडी नहीं थी. उसे तोड़ दिया गया था.घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना पर सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की गई. घर के अंदर आलमीरा का लॉक तोड़कर सोने के दो चेन, सोने की दो अंगूठी, दो मांग टीका, सोने की कानकी बाली, सोने का पांच पीस नाक का टॉप, सोने का झुमका, चार पीस सोने का कान का टॉप, चांदी के नौ पायल, चार भरी सोना, चांदी का हेयर रिंग, सात से आठ भरी चांदी व 40 से 45 हजार रुपए नगदी चुरा लिए गए. बदमाश दिवार फानकार घर के अंदर प्रवेश किए होंगे. बदमाशों ने घर के पूजा घर, बेडरूम और गोदरेज अलमारी को खंगाल दिया. घर का सामान बिखरा पड़ा था. घटना के बाद शोर होने पर आसपास के लोग भी जुट गए. पीड़ित गृहस्वामी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने हेतु किशनगंज सदर थाना में आवेदन दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है. एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने बताया कि चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए टीम गठित कर शीघ्र ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा. चोरी की घटनाएं न बढ़े इसके लिए भी अलग से टीम बनाकर गश्ती बढ़ाई जाएगी.

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन