कटिहार : ट्रक व ऑटो की टक्कर में 5 की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2019 9:58 PM
किशनगंज/पूर्णिया : बुधवार को ट्रक और टेंपो की टक्कर में ऑटो से में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना जिला मुख्यालय से सटे पश्चिम बंगाल स्थित दालकोला की है. मृतकों की पहचान राम कुमार साह, चंद्रशेखर साह, सीताराम साह, मिथुन झा के रूप में […]
किशनगंज/पूर्णिया : बुधवार को ट्रक और टेंपो की टक्कर में ऑटो से में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना जिला मुख्यालय से सटे पश्चिम बंगाल स्थित दालकोला की है. मृतकों की पहचान राम कुमार साह, चंद्रशेखर साह, सीताराम साह, मिथुन झा के रूप में की गयी. वहीं एक मृतक ऑटो चालक की पहचान नहीं हो सकी है.
मृतक सभी लोग सीतामढ़ी जिले के बेलखंड थाना अंतर्गत बासोल गांव के रहने वाले थे. वे लोग पूर्णिया में फेरी का काम करते थे. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग दालकोला रेल गुमटी की ओर से टेंपो पर सवार होकर पूर्णिया जा रहे थे. इसी दौरान पूर्णिया मोड़ के पास ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दिया. चार लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. पांचवें की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










