चाय बागान में अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध मामला दर्ज गोविंद सिंह सहित 60 अज्ञात के िखलाफ प्राथमिकी
Updated at : 07 May 2019 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

पाठामारी : ठाकुरगंज थाना अंतर्गत सखुआ डाली पंचायत के झील बस्ती चाय बागान में अवैध कब्जे को लेकर सोमवार को थाने में कब्जा धारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया. वादी इम्तियाज अहमद(29वर्ष) पिता तमीजुद्दीन शाकिन फतिंगा गच्छ प्रखंड ठाकुरगंज जिला किशनगंज ने गोविंद सिंह पिता दीनू सिंह, साकिन ठावा गाछ, नेपाल मुर्मू पिता नामालूम […]
विज्ञापन
पाठामारी : ठाकुरगंज थाना अंतर्गत सखुआ डाली पंचायत के झील बस्ती चाय बागान में अवैध कब्जे को लेकर सोमवार को थाने में कब्जा धारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया. वादी इम्तियाज अहमद(29वर्ष) पिता तमीजुद्दीन शाकिन फतिंगा गच्छ प्रखंड ठाकुरगंज जिला किशनगंज ने गोविंद सिंह पिता दीनू सिंह, साकिन ठावा गाछ, नेपाल मुर्मू पिता नामालूम केलाबाड़ी, रामू सोरेन पिता होपना सोरेन नया बस्ती के नेतृत्व में 50 से 60 अज्ञात कब्जाधारी आदिवासियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.
जहां कांड संख्या 58/19 दिनांक 05/05/2019 धारा 147, 148, 149, 341, 427, 323, 447, 384, 504 एवं धारा 506 भाददि के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उक्त चाय बागान में पिछले सोमवार को 508 की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोंगों े ने चाय बागान में कब्जा कर रखा है.
जिला से शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दल बल संग चाय बागान पहुंच कर चाय बागान को कब्जा मुक्त करने के उद्देश्य से आदिवासियों को समझाने का हर संभव प्रयास किया .आदिवासी समुदाय के लोग टस से मस नही हुए,और उक्त चाय बागान पर अपना कब्जा कर रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




