23 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Published at :24 May 2014 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
23 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

किशनगंजः स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बेलवा में शुक्रवार प्रात: फांसी लगा कर एक युवक द्वारा आत्महत्या कर लेने की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. मृत युवक पप्पू कुमार 23 वर्ष पिता लक्ष्मी नारायण चौधरी हनुमानगंज, मोतीहारा निवासी मात्र दो दिन पूर्व ही नागालैंड से छुट्टी पर बेलवा स्थित अपनी बहन की ससुराल […]

विज्ञापन

किशनगंजः स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बेलवा में शुक्रवार प्रात: फांसी लगा कर एक युवक द्वारा आत्महत्या कर लेने की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. मृत युवक पप्पू कुमार 23 वर्ष पिता लक्ष्मी नारायण चौधरी हनुमानगंज, मोतीहारा निवासी मात्र दो दिन पूर्व ही नागालैंड से छुट्टी पर बेलवा स्थित अपनी बहन की ससुराल घुमने आया था.

मृतक के जीजा उमेश प्रसाद ने बताया कि गुरुवार रात्रि परिवार के सभी सदस्यों ने खुशनुमा माहौल में रात्रि भोजन एक साथ किया था. खाना खाने के बाद पप्पू एक कमरे में सोने चला गया था. शुक्रवार प्रात: जब उसके कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो घर के सदस्यों ने खिड़की से कमरे के अंदर झांका तो उनकी चीख निकल गयी. कमरे के अंदर पप्पू का मृत शरीर गमछे की सहायता से झूल रहा था.

परिजनों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिये जाते ही घटनास्थल पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम हेतु स्थानीय सदर अस्पताल भेज दिया. शव के समीप से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें लिखा था मैं अपनी मरजी से खुदकुशी कर रहा हूं. मेरे मरने के बाद मेरे परिवार के किसी भी सदस्य को तंग न किया जाये. मेरे इस आत्मघाती कदम के लिए मुङो माफ करना. वहीं सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया गया. मृतक के जीजा उमेश प्रसाद ने बताया कि विगत दिनों पप्पू की मां की असामयिक निधन के बाद वह परेशान रहने लगा था. उसकी परेशानी को दूर करने के लिए विवाह की तैयारी भी चल रही थी. परंतु इस बीच पप्पू ने आत्मघाती कदम उठा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन