नीतीश के इस्तीफे से जीत की खुशी फीकी

किशनगंजः कोचाधामन विधानसभा उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम की जीत के बाद समर्थकों के चेहरों पर लगे गुलाल के रंग अभी फींके भी नहीं पड़े थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा दिया. जिससे उनके सारे उमंगों पर पानी फिर गया. हालांकि नव निर्वाचित जदयू विधायक श्री आलम ने […]
किशनगंजः कोचाधामन विधानसभा उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम की जीत के बाद समर्थकों के चेहरों पर लगे गुलाल के रंग अभी फींके भी नहीं पड़े थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा दिया.
जिससे उनके सारे उमंगों पर पानी फिर गया. हालांकि नव निर्वाचित जदयू विधायक श्री आलम ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए इसे साहसिक कदम करार दिया है. वहीं दूसरी ओर कोचाधामन विधान सभा क्षेत्र के भाजपा समर्थकों की खोई खुशियां मुख्यमंत्री के इस कदम के बाद एक बार फिर से लौट आयी है.
भाजपा के अब्दुर रहमान ने बताया कि केंद्र में भाई नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने का फायदा आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार को भी मिलेगा तथा बिहार की जनता भी पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में भाजपा सरकार का गठन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










