किशनगंज में नाबालिग से दुष्कर्म

Published at :10 May 2014 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
किशनगंज में नाबालिग से दुष्कर्म

किशनगंजः शहर के धर्मगंज में नशे में धुत्त एक शादीशुदा पुरुष ने 11 वर्षीय नाबालिग को नशा खिला करा कर उसके हाथ-पैर बांध कर दुष्कर्म किया. घटना बुधवार शाम की है. पीड़िता के दो दिन तक बेहोश रहने के कारण उसने शुक्रवार को घटना की जानकारी परिजनों को दी. शुक्रवार देर शाम पीड़िता के परिजनो […]

विज्ञापन

किशनगंजः शहर के धर्मगंज में नशे में धुत्त एक शादीशुदा पुरुष ने 11 वर्षीय नाबालिग को नशा खिला करा कर उसके हाथ-पैर बांध कर दुष्कर्म किया. घटना बुधवार शाम की है. पीड़िता के दो दिन तक बेहोश रहने के कारण उसने शुक्रवार को घटना की जानकारी परिजनों को दी. शुक्रवार देर शाम पीड़िता के परिजनो ने महिला थाना में घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी. घटना की जानकारी मिलते ही महिला थानाध्यक्षा महाश्वेता सिन्हा ने आरोपी के घर धावा बोल कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

पैसे लेने घर के अंदर गयी थी लड़की

धर्मगंज मङिया रोड निवासी पेशे से मोची मंगल रविदास ने बुधवार शाम अपनी 11 वर्षीय पुत्री को बगल के बाजार से मच्छर बत्ती खरीद कर लाने को कहा. पिता से रुपये लेकर लड़की बाजार चली गयी. पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों के बाप मनोज दास ने भी उसे बाजार से खैनी व माचिस खरीद कर लाने को कहा तथा रुपये लाने घर के भीतर चला गया. घटना के वक्त मनोज के परिवार के सदस्य किसी शादी समारोह में भाग लेने गये हुए थे. मनोज को घर से बाहर निकलने में विलंब होता देख लड़की मनोज के घर के अंदर चली गयी.

लड़की को घर के अंदर देख मनोज ने लड़की को अपनी गिरफ्त में ले लिया तथा जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद रखने की बात कही. इस बीच मनोज ने रस्सी से लड़की के हाथ-पैर बांध दिये तथा जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया. लड़की के बेहोश होते ही नशे में धुत्त मनोज ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया तथा घर से बाहर निकाल कर फरार हो गया. बेहोश लड़की को लोगों ने उसके घर तक पहुंचाया. लड़की के परिजनों को घटना का पता नहीं चल पाया. उन लोगों ने लड़की को बीमार समझ कर स्थानीय चिकित्सक से उसका इलाज भी कराया. शुक्रवार की शाम होश आने के बाद जब लड़की ने आपबीती बतायी तो परिजनों के होश उड़ गये. परिजन फौरन लड़की को लेकर महिला थाना पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन