हादसे में एसआइ घायल

किशनगंजः सुभाषपल्ली चौक के निकट बुधवार सुबह अचानक सड़क पर गाय आ जाने से मोटरसाइकिल सवार पुलिस सब इंस्पेक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गये. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जिले के छत्तरगाछ में तैनात एसआइ रमेश शर्मा को स्थानीय सदर अस्पताल में भरती करा घटना की जानकारी स्थानीय […]
किशनगंजः सुभाषपल्ली चौक के निकट बुधवार सुबह अचानक सड़क पर गाय आ जाने से मोटरसाइकिल सवार पुलिस सब इंस्पेक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गये. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जिले के छत्तरगाछ में तैनात एसआइ रमेश शर्मा को स्थानीय सदर अस्पताल में भरती करा घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दे दी.
अपने साथी के जख्मी होने की खबर को सुन सदर अस्पताल में साथी पुलिस कर्मियों की भीड़ लग गयी. वहीं ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने बताया कि घायल के पांव में गंभीर चोटें आयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










